Technology News: Poco ने भारत में अपनी नई X सीरीज के तहत Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro Iron Man Edition लॉन्च कर दिए हैं. ये स्मार्टफोन खासतौर पर पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और गेमिंग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. ये सारे मॉडल्स 23 मार्च से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

कीमत और उपलब्धता
Poco X8 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹32,999 रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसका 12GB RAM वेरिएंट ₹35,999 में आता है. वहीं Iron Man Edition की कीमत ₹37,999 है.
दूसरी तरफ Poco X8 Pro Max 5G की कीमत ₹42,999 (12GB + 256GB) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹46,999 (12GB + 512GB) में मिलेगा.
कंपनी तीनों मॉडल्स पर HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट भी दे रही है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
वहीं Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.
दोनों स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित हैं.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट 3nm MediaTek Dimensity 9500 सीरीज चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है.
वहीं Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है.
दोनों फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. साथ ही बेहतर कूलिंग के लिए एडवांस 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
कैमरा फीचर्स
Poco X8 Pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) को सपोर्ट करते हैं.
बैटरी और चार्जिंग
Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलने का दावा करती है.
वहीं Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh बैटरी मिलती है.
दोनों स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
दोनों फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं.
Pro Max मॉडल में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी के साथ Oppo K14 5G लॉन्च, ₹17,999 में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

