पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिपो के जंगली पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया.

यह कार्रवाई पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई. अभियान में छतरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ अन्य सहयोगी बल भी शामिल रहे.
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

