अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में एक गिरफ्तार

Pakur: जिले के अमड़ापाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

Pakur: जिले के अमड़ापाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

पीपीएल मोड़ पर चल रहा था कारोबार

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि पीपीएल मोड़ के पास अवैध लॉटरी टिकट की खरीद बिक्री हो रही है. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई.

पुलिस को देख भागे लोग

पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए. हालांकि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read:पेपर लीक और भर्ती विवाद पर भड़के युवा, BJYM का प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला 

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी का नाम 31 वर्षीय शमशाद अंसारी है, जो थाना महेशपुर क्षेत्र के धनजोड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके पास से पुलिस ने 158 पीस अवैध लॉटरी टिकट और 1760 रुपये नकद बरामद किए हैं.

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *