बोकारो युवती लापता केस में थाना प्रभारी सस्पेंड, HC में बनाई वन मैन कमेटी

रांची : लगभग सात महीने से लापता 18 वर्षीय बोकारो युवती मामले में दायर रेखा देवी की हेवीयस कार्पस याचिका पर झारखंड...

रांची : लगभग सात महीने से लापता 18 वर्षीय बोकारो युवती मामले में दायर रेखा देवी की हेवीयस कार्पस याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां मामले में तलब डीजीपी वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी, याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को पीटे जाने मामले पर डीजीपी ने अदालत को बताया कि पिंडराजोड़ा थानेदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है एवं पूरे मामले की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी को दिया जा रहा है. 

रिश्तेदार के इलाज का निर्देश, वन मैन कमीशन गठित

इस पर अदालत ने केंद्र सरकार अधिवक्ता को बुलाकर प्रार्थी का इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल में करने का निर्देश दिया, अदालत ने सुझाव दिया कि रिश्तेदार संपत महतो का इलाज नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में कराया जाए वही अदालत ने पूरे मामले की जांच के लिए वन मैन कमीशन को गठित किया है जिसकी अगुआई DIG करेंगे एवं अदालत के समक्ष सील बंद रिपोर्ट पेश करेंगे.

Also Read: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में इन चार गवाहों के बयान महत्वपूर्ण, ED ने कोर्ट को दी जानकारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *