थानों को मिलेगी जर्जर गाड़ियों से मुक्ति, झारखंड पुलिस को मिलेंगे 1485 नए वाहन, CM हेमंत सोरेन आज दिखाएंगे हरी झंडी

रांची: झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया...

रांची: झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे विधानसभा परिसर से 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस पहल से पुलिसकर्मियों को पुरानी और जर्जर गाड़ियों से निजात मिलेगी और राज्य में अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी.राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के तहत उठाए गए इस कदम को अब तक का सबसे बड़ा आवंटन माना जा रहा है.कुल 1485 वाहनों में 636 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो बीएस-6 मॉडल) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है, जिसके पहले चरण का वितरण आज हो रहा है.636 बोलेरो में से 614 गाड़ियां सीधे जिलों को भेजी जाएंगी, जबकि शेष क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को सौंपी जाएंगी.

Also Read : कक्षा 9 के लिए अंग्रेजी की नई किताब जारी, अब दो की जगह एक ही बुक पढ़ेंगे छात्र

12 अत्याधुनिक थानों का भी होगा शिलान्यास:

वाहनों के वितरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री राज्य के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती देंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री 12 नए अत्याधुनिक थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. ये थाने सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे पुलिसकर्मियों को कार्य करने के लिए बेहतर माहौल मिल सके और आम जनता को भी सुविधा हो.

Also Read : CTET 2026: फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं चेक

जाने किस जिले को कितने मिले बोलेरो वाहन:

– रांची: 80
– जमशेदपुर: 51
– धनबाद: 40
– चाईबासा: 40
– बोकारो: 39
– गिरिडीह: 32
– पलामू:31
– हजारीबाग: 28
– देवघर:28
– गुमला: 22
– गढ़वा:21
– दुमका: 20
– चतरा: 19
– सरायकेला: 19
– लातेहार: 18
– गोड्डा :17
– सिमडेगा:15
– जामताड़ा: 14
– खूंटी: 14
– कोडरमा: 14
– लोहरदगा: 14
– साहिबगंज: 14
– रामगढ़: 13
– पाकुड़: 11
– कुल 614

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *