Ranchi: रांची शहर के विभिन्न इलाकों में कल 10 अप्रैल को RDSS योजना के तहत विद्युत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा LT लाइन में नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटहल मोड़ एवं DAV हेहल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना अंतर्गत विकास नगर रोड नंबर 4 एवं एकता नगर क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
यह भी पढ़ें : आजसू का हमला : प्रवीण प्रभाकर ने कहा- ‘प्रश्नपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां, JPSC अध्यक्ष को हटाए राज्य सरकार’
आमलोगों से सहयोग की अपील
इसके अलावा, डोरंडा अवर प्रमंडल के रिसालदार नगर एवं आसपास के इलाकों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा सहयोग प्रदान करें.
यह भी पढ़ें : रांची में होगा मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग
