Ranchi: जनगणना-2027 के पहले चरण को सफल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है. मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए आज से तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह कार्यक्रम निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित हो रहा है.
नगर आयुक्त का निर्देश
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार डेटा में किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही हर जानकारी को गंभीरता से लें और फील्ड में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करें. उन्होंने टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
Also Read: स्वच्छता के लिए रांची में जनजागरण रैली, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
पहले दिन क्या सिखाया गया
- मकान सूचीकरण की प्रक्रिया
- परिवारों का डेटा संग्रह
- डिजिटल माध्यम से जानकारी जुटाना
- सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग
- डेटा को सही रखने के तरीके
- समस्याओं और समाधान पर चर्चा
इसके साथ ही फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समय पर और सही डेटा ही जनगणना की सफलता की कुंजी है.
