छात्र संघ चुनाव को लेकर रांची में दबाव, ACS-AJSU-NSUI ने प्रशासन को चेताया

RANCHI: आज आदिवासी छात्र संघ (ACS), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ....

RANCHI: आज आदिवासी छात्र संघ (ACS), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से नहीं हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की.

छात्रों में निराशा और असंतोष

छात्र संगठनों का कहना है कि 2019 के बाद अब तक छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में निराशा और असंतोष व्याप्त है.

ACS की चेतावनी

इस अवसर पर ACS के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल 2026 तक चुनाव से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई, तो 5 मई 2026 से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया जाएगा.

छात्र संगठनों की मांग और उपस्थित सदस्य

 AJSU के प्रतिनिधि रवि ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी छात्र संगठन संयुक्त रूप से भूख हड़ताल पर बैठेंगे. NSUI के सतीश केसरी ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन पर नाराज़गी जताई और कहा कि फरवरी 2026 में इलेक्टोरल रोल जारी होने के बावजूद अब तक चुनाव प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया है.

छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तुरंत छात्र संघ चुनाव शुरू करने और तिथि घोषित करने की मांग की, ताकि विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो सके.

इस दौरान ACS के सीमा मुर्मू, मीना टोप्पो, सोभा रानी, अजीत महतो और AJSU के रवि, योगेश, राज, आशीष, मानस, यश, सोनी सहित अन्य कई सदस्य मौजूद थे.

ALSO READ: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को मिले निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *