प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा ने मांगी अग्रिम बेल, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ जारी पुलिस कार्रवाई के बीच उसके सहयोगी राहुल राणा ने रांची सिविल कोर्ट में...

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ जारी पुलिस कार्रवाई के बीच उसके सहयोगी राहुल राणा ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. राहुल राणा ने अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अपनी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है.

याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि राहुल राणा फिलहाल गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है.

राहुल राणा पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. पुलिस को रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित होटल टी टॉस में हुई एक वेटर की हत्या के मामले में उसकी तलाश है.

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसी से बचने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. राहुल राणा के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *