हाईकोर्ट से प्रिंस खान की सास रोजी को मिली जमानत 

रांची: पाकिस्तान में अपनी पहचान बदल कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान की सास रोजी परवीन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...

रांची: पाकिस्तान में अपनी पहचान बदल कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान की सास रोजी परवीन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उसे गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के सदस्यों के साथ सांठ-गांठ रखने और उन्हें सिम कार्ड मुहैया कराने के मामले में जमानत दे दी है.

Also Read: कोल इंडिया को ‘संजीवनी’ दे रहीं मगध और आम्रपाली परियोजनाएं: वित्तीय वर्ष 2025-26 में कमाया 3000 करोड़ का मुनाफा

निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत

रोजी परवीन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल और सोनाली भट्टाचार्य ने बहस की. कोर्ट ने रोजी परवीन को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है. रोजी परवीन के पास से पुलिस ने सोना भी बरामद किया था जिसे जब्त किया गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *