News Desk: ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra और उनके पति Nick Jonas ने इस साल के Academy Awards में अपनी मौजूदगी से रेड कारपेट की रौनक बढ़ा दी. रविवार को Los Angeles के Dolby Theatre में हुए 98वें ऑस्कर समारोह में दोनों ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली. इस बार प्रियंका खास भूमिका में नजर आईं, क्योंकि वह पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर मंच पर दिखाई दीं. रेड कारपेट पर उनकी एंट्री होते ही कैमरों और फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गईं.

Nick Jonas की कलाई पर दिखा ‘कलावा’, Priyanka Chopra संग ऑस्कर की तस्वीर ने खींचा ध्यान
तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में लोगों की नजर खास तौर पर निक की कलाई पर बंधे कलावा पर गई. हिंदू परंपरा में इसे रक्षा सूत्र माना जाता है और शुभता का प्रतीक भी समझा जाता है. यही वजह है कि निक की कलाई पर बंधा यह कलावा फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.
Nick Jonas का क्रिप्टिक पोस्ट, ऑस्कर में ‘पानी पीने’ वाली चर्चा पर दिया मजेदार जवाब

Nick Jonas ने हाल ही में अपनी Instagram स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया. यह पोस्ट उस चर्चा से जुड़ा था, जो Golden Globe Awards के दौरान शुरू हुई थी.
दरअसल, उस समय खबरें आई थीं कि निक इवेंट के बीच में पानी पीने के लिए बाहर चले गए थे.अब Academy Awards के मौके पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए लिखा कि अगर कोई उन्हें बाहर पानी पीते हुए देखे, तो उसकी वजह Los Angeles की गर्मी है, जहां उस दिन तापमान करीब 85 डिग्री था. उनका यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

