बजट सत्र: जंगली हाथियों से सुरक्षा को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में धरना-प्रदर्शन देखने को मिला....

सदन के बाहर प्रदर्शन

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में धरना-प्रदर्शन देखने को मिला. आजसू विधायक निर्मल महतो ने हाथी के मसले को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि झामुमो के विधायक ने परिसीमन का विरोध किया और केंद्र को सरना विरोधी बताया.

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

आजसू विधायक निर्मल महतो ने जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत के मामले को उठाते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम हाथियों की सही तरीके से निगरानी और खोजबीन नहीं कर पा रही है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में है.

यह भी पढ़ें: बजट सत्र: कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के राज्यपाल को करें बर्खास्त- प्रदीप यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *