नगर निकाय मतदान के बीच बारिश की चेतावनी, 23–24 फरवरी को बदलेगा मिजाज

रांचीः झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 और...

रांचीः झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से मध्य भारत तक फैली ट्रफ लाइन के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादलों का निर्माण हो रहा है. खास बात यह है कि 23 फरवरी को राज्य में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान भी होना है, ऐसे में मौसम की हलचल चुनावी गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के दक्षिण-पश्चिमी तथा मध्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है. वहीं 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी और सीमावर्ती जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में हल्की कमी महसूस की जा सकती है, जिससे सुबह और देर रात ठंडक बढ़ सकती है.

दक्षिणी जिलों में बढ़ी गर्मी, लोहरदगा सबसे ठंडा

फरवरी के तीसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. दक्षिणी झारखंड के सरायकेला में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि चाईबासा में भी तापमान 34 डिग्री के पार दर्ज किया गया. दूसरी ओर लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज और गुमला में भी रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *