Ram Navami 2026: भगवान राम से पाएं सुख, सौभाग्य और मनचाहा आशीर्वाद

News Desk: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि बेहद पवित्र मानी जाती है। इस दिन न केवल नवरात्रि...

ram navmi
ram navmi

News Desk: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि बेहद पवित्र मानी जाती है। इस दिन न केवल नवरात्रि पूजा का समापन होता है, बल्कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्मदिन भी मनाया जाता है। राम का नाम ही सुख, समृद्धि और मोक्ष देने वाला माना गया है। रामनवमी के दिन सच्चे मन से पूजा करने से मनचाहा फल और सुख-सौभाग्य प्राप्त होते हैं।

रामनवमी पर पूजा के आसान उपाय

  1. रामलला की पूजा:
    पीले पुष्प, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक अर्पित करें। ऐसा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और भगवान राम की कृपा बनी रहती है।

  2. व्रत का महत्व:
    किसी भी देवी या देवता की कृपा पाने के लिए व्रत उत्तम उपाय माना गया है। रामनवमी के व्रत को विधि-विधान से करें और भगवान राम को प्रसन्न करें।

  3. संकट मोचन उपाय:
    अगर जीवन में कठिनाइयाँ या संकट हैं, तो श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे हर तरह के संकट दूर होते हैं और जीवन में विजय प्राप्त होती है।

Read Also: Sarhul Festival 2026: कब मनाया जाएगा सरहुल, क्या है इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

  1. संतान सुख के लिए:
    संतान सुख की कामना हो तो बालस्वरूप रामलला का दर्शन और विशेष पूजन करें। ऐसा करने से आज्ञाकारी और शुभ पुत्र प्राप्त होते हैं।

  2. श्री रामचरितमानस का पाठ:
    तुलसी की माला अर्पित करके बालकांड का पाठ करें। इससे भगवान राम शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनचाहा आशीर्वाद देते हैं।

  3. मंत्र जाप:
    रामनवमी के दिन भगवान राम की कृपा हमेशा बनी रहे, इसके लिए तुलसी की माला से नीचे दिए गए मंत्रों का जप करें:

    • ॐ श्री रामाय नमः

    • श्री रामचन्द्राय नमः

    • श्री राम जय राम जय जय राम

    • श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *