रामगढ़: रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ मां छिन्नमस्तिके के पावन दरबार से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रशासन की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने परिवार के साथ आए एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

वीडियो तेजी से वायरल
इसको लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कई पुलिस वाले पूजा करने वाले युवक के साथ मारपीट कर रहे है. हालांकि इस वायरल वीडियो का न्यूज वेव झारखंड कोई पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन करने आया था.
मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद
किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक पर टूट पड़े. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि युवक को उसके परिवार के सामने बेरहमी से पीटा गया, युवक की पत्नी बीच बचाव का कोशिश करती दिख रही है.

