रामगढ़: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो

रामगढ़: जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में पत्रकार और बेटुलकला निवासी लाल किशोर महतो की...

रामगढ़: जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में पत्रकार और बेटुलकला निवासी लाल किशोर महतो की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात लगभग 10 बजे की है. लाल किशोर महतो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोला-चारु मार्ग पर डुंडीगाछी के समीप उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पलटने के बाद वह उसके नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोमवार सुबह तक उनका पार्थिव शरीर स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *