रामगढ़: शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा नगर निकाय चुनाव, SP ने किया बूथों का निरीक्षण

रामगढ़: नगर निकाय चुनाव को लेकर रामगढ़ जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की...

रामगढ़: नगर निकाय चुनाव को लेकर रामगढ़ जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण सुबह से ही मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

98 मतदान केंद्रों पर वोटिंग 

इसी दौरान जिले के एसपी अजय कुमार ने कई बूथों का निरीक्षण किया. जिले के सभी 98 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया अपने निर्धारित समय, सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गई. ये मतदान केंद्र जिले के कुल 60 भवनों में स्थापित किए गए हैं.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके. चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए लगभग 1050 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 46 बाइक क्यूआरटी का गठन किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *