रामगढ़: पुलिस ने होली के दिन आपसी विवाद में पिस्टल दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सुजित राम उर्फ सुजित डोम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. शुक्रवार कोमामले की जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि होली के दिन बुधबाजार रिवरसाइड, भुरकुण्डा निवासी सुजित डोम ने आपसी विवाद के दौरान पिस्टल दिखाकर माहौल खराब किया और वह लगातार हथियार लहराकर लोगों के बीच भय पैदा कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेष टीम ने पांच और छह मार्च की मध्य रात्रि को सुजित डोम के घर की घेराबंदी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने सुजित डोम को उसके घर पर ही दबोच लिया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार अपने कमरे में रखे एक चदरे के बक्से में छुपा कर रखा है. जिसके बाद पुलिस ने एक पिस्टल और गोली बरामद किया.


