रांची : हाइकोर्ट के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख

Ranchi : झारखण्ड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में भीषण आग लग...

Ranchi : झारखण्ड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से कार और ऑटो में सवार तीन लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. गुरुवार की देर शाम धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट के पास कार और एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ऑटो दोनों में ही आग लग गई. देखते ही देखते दोनों ही वाहनों में आग ने विकराल रूप ले लिया. इसी बीच पुलिस और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कार और ऑटो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल उनकी जान बचाई.

यह भी पढ़ें : वायरल वीडियो के बाद थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेज दिया गया. आग इतनी तेजी के साथ कार और ऑटो में फैली कि देखते ही देखते दोनों जलकर राख हो गए. मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और ऑटो में लगे आग पर काबू पाया. मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने बताया कि कार और ऑटो दोनों ही सीएनजी मॉडल थे. यही वजह थी कि टक्कर होने के बाद दोनों में आग लग गई. बीच सड़क पर दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लगने की वजह से थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें : आजसू का हमला : प्रवीण प्रभाकर ने कहा- ‘प्रश्नपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां, JPSC अध्यक्ष को हटाए राज्य सरकार’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *