Ranchi: झारखंड में शराब घोटाले में हुई गड़बड़ियों की जांच अब ईडी भी कर रहा है. ईडी की तरफ से शराब घोटाले मामले को लेकर के कई लोगों को नोटिस जारी की गई है, इनमें उत्पाद विभाग के अधिकारी, कर्मी और सचिव भी फंसते नजर आ रहे हैं. न्यूज़वेव के पुख्ता सूत्रों ने बताया है, कि ईडी की पूछताछ में जो खुलासा होने वाला है वह बहुत ही गंभीर है. मामला यह सामने आ रहा है कि प्लेसमेंट एजेंसियों ने हर अधिकारी को पैसा पहुंचाया है. जिसमें एक नाम ऐसा आया है जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है.

पूर्व सचिव पर उठ रहे हैं सवाल
शराब घोटाले को लेकर के ईडी की तरफ से बहुत सारे लोगों को समन जारी किया गया. जिन लोगों को समन जारी किया गया है, नाम नहीं बताने के शर्त पर एक पुख्ता सूत्र ने बताया है कि मुझे ईडी की समन जारी की गई है. और वह जाकर ये बयान देंगे कि बड़े अधिकारियों ने उनसे वसूली की है. न्यूज़वेव के पास इसके पुख्ता सबूत हैं कि किसको ओवरप्रिस का पैसा मिलता था.
जद में एक बड़े आईएएस अधिकारी
इस पूरे मामले में चर्चा का विषय यह है कि पूरे मामले में एक बड़े अधिकारी का नाम आ रहा है. जिन्होंने वसूली की रकम जिला स्तर पर कायम लोगों से ली है. पैसा खुद पहुंचने वाला आदमी यह बता रहा है कि मैंने सभी को खुश किया है.

