रांची: एडीजी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वज्रगृह का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

रांची: झारखंड में चुनावी प्रक्रिया के अगले महत्वपूर्ण चरण को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को...

एडीजी सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक

रांची: झारखंड में चुनावी प्रक्रिया के अगले महत्वपूर्ण चरण को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को सीआईडी एडीजी सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक ने कांके के सुकुरहुटू स्थित नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए वज्रगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान एडीजी ने मतगणना दिवस को लेकर की जा रही सुरक्षा तैयारियों और वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह स्वच्छ, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विधि-व्यवस्था को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश 

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने विधि-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों को मुस्तैद रहने और शिफ्ट के अनुसार कड़ाई से ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही मतगणना के दिन शहर और मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा गया. ट्रांसपोर्ट नगर और उससे जुड़ने वाले मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता और चुनावी ड्यूटी में लगे वाहनों को परेशानी न हो. मतगणना केंद्र के भीतर अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी अन्य के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध और पहचान पत्र की गहन जांच सुनिश्चित करने की बात कही गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *