रांची में गैस सप्लाई को लेकर प्रशासन सख्त : डीसी के कड़े निर्देश, होम डिलीवरी में देरी बर्दाश्त नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

रांची : घरेलू गैस की सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित...

रांची : घरेलू गैस की सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में गैस कंपनियों, एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर घर तक समय पर गैस पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए और होम डिलीवरी में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए. लंबित बुकिंग को जल्द से जल्द पूरा करने और बैकलॉग खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया. गैस कंपनियों को अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.

ऑनलाइन बुकिंग की अपील, आपातकाल के लिए छोटे सिलेंडर की व्यवस्था

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस बुकिंग के लिए एजेंसी कार्यालयों में भीड़ न लगाएं और IVR, मिस कॉल व ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें, ताकि प्रक्रिया आसान और तेज हो सके. आपात स्थिति में लोगों की सुविधा के लिए HPCL और BPCL के 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है, जिसके लिए उपभोक्ताओं को गैस कार्ड साथ रखना होगा. साथ ही गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आम लोग “अबुआ साथी” हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, मिड-डे मील और अस्पतालों में गैस सप्लाई की भी समीक्षा की गई, जहां फिलहाल व्यवस्था सामान्य पाई गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *