रांची : नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सीसीएल पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में गुरुवार को एडवेंचर साइक्लिस्ट, एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय का भव्य स्वागत किया गया. आशा मालवीय...

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में गुरुवार को एडवेंचर साइक्लिस्ट, एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय का भव्य स्वागत किया गया. आशा मालवीय “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर 11 जनवरी 2026 को जयपुर से 7800 किलोमीटर लंबी एकल साइकिल यात्रा पर निकली हैं. इसका समापन अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में प्रस्तावित है. सीसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर आशा मालवीय ने वर्ष 2023 में अपने पूर्व अभियान के दौरान सीसीएल द्वारा दिए गए सहयोग, खासकर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया.

ये भी पढ़ें : सेल की बड़ी उपलब्धि: उत्पादन और बिक्री में रिकॉर्ड, निर्यात में 162% की छलांग

समर्पण और कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता : आशा मालवीय

इस अवसर पर जेएसएसपीएस, खेलगांव (होटवार) परिसर में एक प्रेरणात्मक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स और “सीसीएल के लाल एवं लाड़ली” के विद्यार्थियों ने भाग लिया. आशा मालवीय ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को दृढ़ संकल्प, अनुशासन और फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं. उनके शब्दों ने उपस्थित युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया.

ये भी पढ़ें : रामनवमी जुलूस में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जामा मस्जिद रोड कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आशा मालवीय 64 हजार किमी साइकिल से कर चुकी है यात्रा

गौरतलब है कि आशा मालवीय अब तक 64 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं. वे एक प्रख्यात पर्वतारोही होने के साथ-साथ 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी हैं. सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि संस्थान आगे भी इस तरह की प्रेरणादायक पहलों को बढ़ावा देता रहेगा, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *