रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उधर से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा. मृतक युवक की पहचान आर्मी अमन यादव के रूप में हुई. अमन जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास के रहने वाले थे. वे आर्मी के जवान थे और दिल्ली में पोस्टेड थे. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब लोग स्मार्ट सिटी की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से लटके हुए युवक के शव पर पड़ी. युवक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. शव को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है.


