रांची: पत्नी पर गलत नजर रखने की वजह से पूरे परिवार को जिंदा जलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम क्षेत्र में बीते 10 मार्च की रात घर में आग लगाने की घटना सामने आई थी....

Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम क्षेत्र में बीते 10 मार्च की रात घर में आग लगाने की घटना सामने आई थी. जहां एक पूरे परिवार को घर में आग लगाकर मारने की साजिश रची गई. इस मामले में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित और अभियुक्त एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित से रंजिश रखता था. उसका आरोप है कि वादी (घर का मालिक) उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था. इसी प्रतिशोध की भावना में आकर उसने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए आगजनी की. इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *