Ranchi: सिविल कोर्ट में 5 दिनों तक चल मध्यस्थता अभियान का आज समापन हो गया. अंतिम दिन 54 मामले का निपटारा हुआ, वहीं पांच दिनों में कुल 115 मामलों का निष्पादन हुआ. झालसा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्था अभियान 9 मार्च सोमवार से शुरू हुआ था. अभियान के पहले दिन 15, दूसरे दिन 15, तीसरे दिन 20, चौथे दिन 11 और अंतिम दिन 54 मामलों को सुलझाया गया. वादों के निस्तारण में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की भूमिका सराहनीय रही. इस मौके पर डालसा सचिव कुमारी रंजना ने कहा कि न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकार विवादों के निस्तारण एवं सरल न्यायिक व्यवस्था के लिए तत्पर है.


