रांची : गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर ने सुदेश महतो से की मुलाकात, सेपक टकरा को बढ़ावा देने पर चर्चा

Ranchi: गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने राष्ट्रीय सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद झारखंड के पूर्व...

Ranchi: गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने राष्ट्रीय सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की. यह शिष्टाचार मुलाकात रांची के कांके स्थित उनके बुकरु आवास पर हुई. इस दौरान झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो भी मौजूद रहीं. मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने चंद्रकांत कवलेकर को सेपक टकरा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- पुलिस की मुखिया का पद भाड़े पर चल रहा है, डीजीपी का नाम ‘हताशा’ मिश्रा होना चाहिए

“कवलेकर के नेतृत्व में सेपक टकरा खेल को नई पहचान मिलेगी”

उन्होंने कहा कि यह खेल देश में तेजी से आगे बढ़ सकता है और इसे बढ़ावा देने के लिए वे खुद भी पहल करेंगे. सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि कवलेकर के नेतृत्व में सेपक टकरा खेल को नई पहचान मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा युवा इससे जुड़ेंगे. वहीं, कवलेकर ने भी झारखंड में इस खेल के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की.

ये भी पढ़ें : रांची: रामनवमी से पहले निकलेगी भव्य झांकी, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे एसपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *