रांची: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित सुर्यानगर कमड़े में बुधवार को तालाब में एक नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद गुरुवार को रातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया है. यदि कोई व्यक्ति शव को लेकर दावा करता है, तो पुलिस उसके डीएनए का मिलान कंकाल के डीएनए से कराएगी. प्रारंभिक रूप से कंकाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को करीब चार-पांच माह पूर्व तालाब में फेंका गया होगा.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ भट्ठी विस्फोट पर एनएचआरसी सख्त, झारखंड सरकार से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
