रांची : जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक में अहम फैसले, 10 अल्ट्रासाउंड सेंटर को मिली मंजूरी

Ranchi: रांची जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की एक महत्वपूर्ण...

Ranchi: रांची जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की. रांची सदर अस्पताल के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया था. मौके पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन (रजिस्ट्रेशन) और नवीकरण (रिन्यूअल) समेत कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई. समिति ने कुल 10 सेंटरों को राहत देते हुए 6 नए सेंटरों के निबंधन और 4 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी दी. इसके अलावा अस्पतालों और क्लीनिकों से जुड़े कई आवेदनों पर भी निर्णय लिया गया. नए डॉक्टरों की नियुक्ति के 7 आवेदन, यूएसजी मशीन खरीदने के 6 आवेदन और Form-B में प्रविष्टि के 19 आवेदनों को दस्तावेज सत्यापन के बाद स्वीकृति दी गई. वहीं, एक मशीन को स्थानांतरित करने और एक मशीन को हटाने (dismantling/refurbishing) की अनुमति भी दी गई.

ये भी पढ़ें : विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज, कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब क्यों चुप हैं

अल्ट्रासाउंड सेंटरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाए. यदि कोई सेंटर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में MRI और CT स्कैन मशीन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों को भी PC & PNDT समिति की बैठक में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : रंगदारी और मारपीट के आरोप में दरोगा सस्पेंड, हुए लाइन हाजिर

मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, डॉ. वंदीता, डॉ. एस. बास्की, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य और PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय मौजूद रहे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *