रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन कल्पना सोरेन ने किया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी, कारीगर और व्यापारी मौजूद रहे. इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि यह मेला स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प और व्यापार को एक मजबूत मंच देता है. उन्होंने कहा कि यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उन्हें नई पहचान और बाजार मिल रहा है.

उद्यमियों के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित
उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का दौरा कर उद्यमियों से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की. साथ ही उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया. कल्पना सोरेन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से झारखंड में व्यापार को बढ़ावा मिलता है, रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: धनबाद कोर्ट को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी: वकीलों में दहशत
