रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कोकर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित अश्वनी स्टील के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना अचानक हुई. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया.गोदाम के अंदर स्टील और अन्य ज्वलनशील सामग्रियां मौजूद थीं, जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर और सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी की ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा कीमती सामान जलकर राख हो चुका था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. गोदाम में रखे लाखों रुपये के स्टील उत्पाद और अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं,हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी.
रांची: कोकर में स्टील के गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कोकर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित...
सम्बंधित ख़बरें
