रांची मेयर चुनाव: पहले राउंड में रौशनी खलखो को बढ़त, मुकाबला हुआ दिलचस्प

रांची: नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के बीच मेयर पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पहले राउंड की गिनती...

nagar nikay chunav
nagar nikay chunav

रांची: नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के बीच मेयर पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पहले राउंड की गिनती में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो करीब 350 वोटों से आगे चल रही हैं. हालांकि, निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ट्रांसपोर्ट नगर में चल रही काउंटिंग

मतगणना ट्रांसपोर्ट नगर स्थित केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. सुबह से ही राउंड-दर-राउंड वोटों की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है.

Also Read: बजट सत्र: सदन में स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला गरमाया, विपक्ष ने कहा कि ऑक्सीजन के बगैर मर रहे मरीज

समर्थकों में उत्साह, बाहर जश्न का माहौल

जैसे ही पहले राउंड में बढ़त की खबर बाहर आई, रौशनी खलखो के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं और हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. कई जगहों पर नारेबाजी और जश्न का माहौल भी देखा गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

प्रशासन ने मतगणना केंद्र और आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

Also Read: रांची: नगर निगम मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, फर्स्ट राउंड की चल रही है गिनती, जानिए ताज़ा अपडेट

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

निर्वाचन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा होने तक किसी भी रुझान को अंतिम न माना जाए. सभी की निगाहें अब अगले राउंड की गिनती पर टिकी हुई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *