Ranchi: शहर की नई सरकार रफ्तार पकड़ रही है. आगामी गर्मी को देखते हुए सबसे पहले जल संकट से निपटने को लेकर रांची नगर निगम ने कमर कस ली है. आज मेयर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा की समीक्षा बैठक हुई. मौके पर डिप्टी मेयर, जलापूर्ति शाखा, पीएचईडी, ज़ुडको के पदाधिकारी एवं सभी वार्डो ने पार्षद मौजूद रहे. बैठक के दौरान कई कड़े कदम उठाए गए. HYDT एवं मिनी HYDT के निजी कार्यों के लिए कुवैत कनेक्शन पर कार्रवाई एवं दंड शुल्क, सारे अवैध कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से काटने का निर्देश, मोटर के अवैध उपयोग पर कार्रवाई एवं मोटर जप्त करने के आदेश, राइजिंग पाइपलाइन के लिए अवैध कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए धावा दल को निर्देश, जिन वार्डों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछी है वहां जुड़को के पदाधिकारी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करेंगे. बैठक में खराब चापानल की पहचान कर उसे लाल रंग से चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया.

