रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर रांची नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में है. शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली हरमू नदी को साफ और पुनर्जीवित करने के लिए युद्ध स्तर पर मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी नदी किनारे मशीनों की गड़गड़ाहट और सफाई कर्मियों की तैनाती ने साफ संदेश दे दिया कि अब गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी.

मशीनें उतरीं, वर्षों की गंदगी हटनी शुरू
नदी में सालों से जमा प्लास्टिक, ठोस कचरा, गाद और अन्य अपशिष्ट को आधुनिक मशीनों की मदद से तेजी से हटाया जा रहा है. दर्जनों कर्मी लगातार काम में जुटे हैं. लक्ष्य साफ है नदी की प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करना और पर्यावरणीय संतुलन को फिर से मजबूत बनाना.
सिर्फ सफाई नहीं, नदी को नया जीवन
यह अभियान केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं है. नगर निगम की योजना है कि हरमू नदी को फिर से स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी साफ पानी और बेहतर पर्यावरण का लाभ उठा सकें.
जनता से अपील
नगर निगम ने साफ कहा है, नदी में कचरा या गंदा पानी डालने वालों पर सख्ती होगी. साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है, कि वे इस अभियान में भागीदार बनें.
यह भी पढ़ें: रांची में मतगणना की पूरी तैयारी, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

