रांची: जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी दौरान SSP राकेश रंजन खुद विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: SSP
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. SSP ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
उल्लेखनीय है कि सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है.

