रांची: अब हाईटेक निगरानी में रहेंगे पेट्रोलिंग वाहन, एसएसपी ने कंट्रोल रूम में की समीक्षा बैठक

रांची: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और पुलिसिंग को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में रांची पुलिस ने एक...

SSP review meeting
एसएसपी ने कंट्रोल रूम में की समीक्षा बैठक

रांची: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और पुलिसिंग को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में रांची पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में कम्पोजिट कंट्रोल रूम में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य एजेंडा जिले में तैनात पेट्रोलिंग वाहनों की कार्यप्रणाली को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और प्रभावी बनाना था.

GPS से होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

बैठक के दौरान एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी कार्यरत पेट्रोलिंग वाहनों को अब जीपीएस से लैस कर दिया गया है. इस तकनीक के माध्यम से अब सीधे कम्पोजिट कंट्रोल रूम से ही हर वाहन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी अब एक क्लिक पर वाहन इस वक्त शहर के किस इलाके में है, वाहन ने पूरे दिन में किन-किन रूटों पर गश्त की, किसी घटना की सूचना पर वाहन को मौके पर पहुंचने में कितना समय लगेगा और वह किस दिशा की ओर बढ़ रहा है यह जानकारी मिलेगी.

अपराध नियंत्रण और त्वरित रिस्पॉन्स पर जोर

इस नई प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ आपातकालीन परिस्थितियों में मिलेगा. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कोई इमरजेंसी कॉल आएगी, कंट्रोल रूम यह देख पाएगा कि घटनास्थल के सबसे करीब कौन सा पेट्रोलिंग वाहन मौजूद है. इससे पुलिस का ‘रिस्पॉन्स टाइम काफी कम हो जाएगा और बल शीघ्रता से मौके पर पहुंच सकेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड : 1 अप्रैल से आपके दरवाजे पर दस्तक देगी जनगणना, 40 सवालों में दर्ज होगा राज्य का भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *