रांची: मतदान पदाधिकारियों के तीसरे चरण के प्रशिक्षण में 97% से ज्यादा उपस्थिति

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर रांची में मतदान पदाधिकारियों का तीसरा चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस बार प्रशिक्षण...

Nikay Chunav

रांची:  नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर रांची में मतदान पदाधिकारियों का तीसरा चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस बार प्रशिक्षण में जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली. कुल 1810 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में शामिल होना था, जिनमें से 1758 पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सिर्फ 52 अनुपस्थित रहे. इस तरह कुल 97.1% उपस्थिति दर्ज की गई, जो प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

क्यों है यह प्रशिक्षण खास?

इस प्रशिक्षण का मकसद आने वाले नगर निकाय चुनाव को सुचारू, पारदर्शी और बिना किसी गलती के संपन्न कराना है। पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, तकनीकी जानकारी और जरूरी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई.

शिफ्ट वाइज रिपोर्ट

पहली शिफ्ट

पार्टी नंबर 1-0721 से 1-0840 तक के 600 पदाधिकारियों को बुलाया गया था.

इनमें से 584 उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे.

उपस्थिति: 97.3%

दूसरी शिफ्ट

पार्टी नंबर 1-0841 से 1-0960 तक के 600 में से 579 उपस्थित और 21 अनुपस्थित रहे.

उपस्थिति: 96.5%

तीसरी शिफ्ट

पार्टी नंबर 1-0961 से 1-1082 तक के 610 में से 595 उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे.

उपस्थिति: 97.5%

प्रशासन सख्त

प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सफल और निष्पक्ष ढंग से कराई जा सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जनता बेहाल और विकास कार्य पड़ा है ठप: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *