रांची: रेलवे घूसकांड में CBI की कार्रवाई के बाद सीनियर DCM शुचि सिंह का तबादला

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर में बुधवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. इस...

AI Generated
AI Generated

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर में बुधवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान सीबीआई की टीम ने रेलवे चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था, साथ ही सीनियर डीसीएम शुचि सिंह से भी पूछताछ हुई थी. यह मामला सामने आने के बाद रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए रांची रेल मंडल में कार्यरत दो प्रमुख अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है. सीनियर डीसीएम के पद पर पदस्थापित शुचि सिंह रेलवे दावा अधिकरण में कार्मिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और श्रेया सिंह सीनियर डीसीएम के पद पदस्थापित किया गया है.

चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर ने मांगी 50 हजार की घूस

जानकारी के मुताबिक सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. शिकायतकर्ता ने यह भी बताया था कि आरोपी अफसर इस रकम में सीनियर डीसीएम की हिस्सेदारी होने की भी बात कर रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *