रांची: एसएससी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से राजधानी रांची के पांच थाना प्रभारी को बदल दिया. जिनमें धुर्वा, कोतवाली, लोअर बाजार, डेली मार्केट और कांके के थाना के प्रभारी शामिल है. इन सभी जगह पर नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है, जिनमें कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी बनाया गया, नितिन कुमार को डेली मार्केट, सनोज चौधरी को कोतवाली, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार और अरुण महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया.


