रांची: रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SSP राकेश रंजन समेत कई अधिकारी अल्बर्ट चौक पर मुस्तैद

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े और व्यापक...

albert chowk
SSP राकेश रंजन समेत कई अधिकारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में उत्सव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शोभायात्रा के मुख्य केंद्र अल्बर्ट एक्का चौक पर सुरक्षा की कमान खुद एसएसपी राकेश रंजन ने संभाल रखी है. उनके साथ कई पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर

फिरायालाल चौक से ही शहर के विभिन्न इलाकों से आने वाली मंगला जुलूस और मुख्य शोभायात्रा गुजर रही है, जिसे देखते हुए इस स्थान को जीरो टॉलरेंस जोन के रूप में मॉनिटर किया जा रहा है. एसएसपी राकेश रंजन के अलावा सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और कई डीएसपी स्तर के अधिकारी संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं. पूरे शहर में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है. साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऊंची इमारतों पर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जा सके. जिला पुलिस के साथ-साथ जैप और आरएएफ की टुकड़ियों को संवेदनशील मोड़ों और धर्मस्थलों के पास तैनात किया गया है. मेन रोड पर वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है ताकि रामभक्तों की भीड़ को कोई असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें: रांची: कोयला ढुलाई में रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *