रांची विश्वविद्यालय में आजसू का हंगामा, तालाबंदी कर जताया विरोध

  रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने सोमवार को अखिल झारखंड छात्र संघ द्वारा रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था के...

 

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने सोमवार को अखिल झारखंड छात्र संघ द्वारा रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की. छात्र संघ ने स्नातक सत्र में लगातार हो रही देरी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

 दो वर्षों से सत्र में देरी

आजसू छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले लगभग दो वर्षों से स्नातक सत्र समय पर नहीं चल रहा है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सत्र में देरी के कारण छात्रों को समय पर परीक्षा, परिणाम और आगे की पढ़ाई में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

 प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

छात्र संघ ने इसे झारखंड के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

ALSO READ: लोहरदगा: ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान की कार्यशाला, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर

 मांगें और चेतावनी

आजसू ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति और डीएसडब्ल्यू से मांग की है कि स्नातक सत्र को शीघ्र नियमित किया जाए, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके. छात्र संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

 मौके पर मौजूद रहे ये छात्र नेता

इस मौके पर छात्र संघ के प्रदेश सचिव राजेश सिंह, रोशन कुमार नायक, सक्षम झा, रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू सहित अमित, निशांत, हिमांशु, अंकित, अब्दुल और सौरव समेत कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *