रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC में पाई सफलता, 354वीं रैंक से युवाओं के लिए प्रेरणा बने

  News Desk:रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फिरदौस नगर के निवासी इस्तियाक रहमान ने इस वर्ष UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता...

 

News Desk:रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फिरदौस नगर के निवासी इस्तियाक रहमान ने इस वर्ष UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है.उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 354वीं रैंक मिली है.उनकी इस उपलब्धि से परिवार,मित्रों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.

इस्तियाक रहमान फिलहाल हैदराबाद में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अंतर्गत हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.बताया जाता है कि वे पिछले करीब छह महीनों से इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की.

उनकी इस उपलब्धि को रांची के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस्तियाक रहमान की सफलता से यह संदेश मिलता है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में तैयारी करने से बड़ी से बड़ी परीक्षा में भी सफलता पाई जा सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *