Realme का नया 5G फोन आज से बिक्री में: 7,000mAh बैटरी और सेल्फी मिरर फीचर के साथ

  Technology Desk: Realme ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन सीरीज का नया सदस्य Realme 16 5G लॉन्च किया है और इसकी...

 

Technology Desk: Realme ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन सीरीज का नया सदस्य Realme 16 5G लॉन्च किया है और इसकी पहली बिक्री आज से भारत में शुरू हो रही है. यह फोन Realme 16 Pro और 16 Pro+ के बाद सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है. कंपनी ने इस नए डिवाइस को पिछले हफ्ते पेश किया था, और यह अपने दमदार फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस के कारण यूज़र्स के बीच खास आकर्षण बना हुआ है.

Realme 16 5G अपने नए और आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है. इस फोन में बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल की सुविधा देती है.

फोन में पावरफुल MediaTek चिपसेट मौजूद है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और तेज़ मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है, जो शानदार सेल्फी और फोटोग्राफी का अनुभव सुनिश्चित करता है. अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसकी कीमत और उपलब्ध ऑफर्स जानना जरूरी है.

Realme 16 5G की पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

आज दोपहर 12 बजे से Realme 16 5G की बिक्री शुरू हो रही है. इसे खरीदा जा सकेगा Flipkart, realme.com और देश भर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से.

इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹31,999 रखी गई है. शुरुआती ऑफर्स में बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बेनिफिट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फ्लैश सेल के डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं. ग्राहक इस मौके का फायदा उठाकर नए स्मार्टफोन को सीधे ऑनलाइन या नजदीकी स्टोर से खरीद सकते हैं.

ALSO READ: ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 कीमत और ऑफर्स की पूरी जानकारी

  • 8GB/256GB वेरिएंट: ₹33,999
  • 12GB/256GB वेरिएंट: ₹36,999
  • बैंक ऑफर: ₹2,000 की छूट
  • एक्सचेंज बोनस: ₹6,000 तक

 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme के इस नए स्मार्टफोन में 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.

3,000Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट जेस्चर और टैप को और रिस्पॉन्सिव बनाता है. फोन में Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी, 60W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. यह डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है.

 कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स

Realme 16 5G में रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा रिफ्लेक्टिव पैच भी है, जिसे कंपनी ‘सेल्फी मिरर’ कहती है, ताकि प्राइमरी कैमरे से भी सेल्फी ली जा सके. फ्रंट में 50-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है.

इसके अलावा फोन IP69 प्रोटेक्शन, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *