BCCL ई-ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, पहले दिन 2.36 लाख टन कोयला बिका

रांची: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) द्वारा कोल स्टॉक के क्लीयरेंस और कोयला कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार से...

BCCL
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड

रांची: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) द्वारा कोल स्टॉक के क्लीयरेंस और कोयला कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार से शुरू किए गए विशेष ई-ऑक्शन ऑफर को पहले ही दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली. नीलामी के दौरान रेल और सड़क दोनों माध्यमों से कोयले की रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की गई.

पहले ही दिन 2,36,850 टन कोयले की बुकिंग दर्ज

आंकड़ों के अनुसार, रेल मार्ग से 45 रेक के लिए करीब 1,80,000 टन कोयले की बुकिंग हुई, जबकि सड़क मार्ग से 56,850 टन कोयले की मांग आई. इस तरह कुल मिलाकर पहले ही दिन 2,36,850 टन कोयले की बुकिंग दर्ज की गई.

ई-ऑक्शन तीन दिनों तक चलेगा

BCCL ने आम उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न स्लैब के तहत प्रति टन ₹100 से ₹600 तक की विशेष छूट की पेशकश की है. यह ई-ऑक्शन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें भाग लेकर बोलीदाता इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

कंपनी ने इस तीन दिवसीय नीलामी के लिए कुल 23.5 लाख टन कोकिंग कोल और वाश कोल ऑफर किया है. BCCL का मानना है कि यह पहल बाजार में मांग और आपूर्ति के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कोयले की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी.

कोयले की बिक्री बढ़ाने और उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए कंपनी ने 14 मार्च को कंज्यूमर मीट का आयोजन किया था, जिसमें उपभोक्ताओं ने बुकिंग बढ़ाने का भरोसा दिया था. BCCL के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पहले दिन की रिकॉर्ड बुकिंग कंपनी की उपभोक्ता-केंद्रित नीतियों का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसी पहल से आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनेगी.

यह भी पढ़ें: रांची में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *