पलामू में बेखौफ अपराधियों का कहर: प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति को गोली मारकर 3 लाख की लूट

      Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने...

 

 

 

Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और करीब तीन लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

बैंक से लौटते समय सुनसान रास्ते पर घेरकर की वारदात

मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञा केंद्र संचालक अपने पति के साथ बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थीं. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें सुनसान रास्ते पर घेर लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

ALSO READ: झारखंड ई-पेंशन: 66 हजार से अधिक के चेहरों पर मुस्कान, पर क्या पेंडेंसी के फेर में फंसी है आपकी रिटायरमेंट की खुशी

घायल दंपत्ति रेफर, पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद किए.

पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि अब तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोष जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *