कहीं राहत तो कहीं आफत: यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में आज मिल सकती है राहत

  News Desk: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद आज मौसम कुछ राहत देने वाला...

 

News Desk: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद आज मौसम कुछ राहत देने वाला रह सकता है. दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट महसूस हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। सोमवार से फिर धूप तेज होने लगेगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. अनुमान है कि कल अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बना रह सकता है.

यूपी में मौसम का बदलता मिजाज: बारिश थमेगी, कई जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिन में मौसम का रुख बदलता नजर आएगा. बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि वातावरण हल्का सुहावना महसूस हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ेगा. तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय लू चलने के आसार जताए गए हैं.

अलीगढ़, आगरा, मेरठ, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, वाराणसी, देवरिया और गोरखपुर सहित कई जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज गर्म हवाएं सेहत पर असर डाल सकती हैं.

बिहार में चढ़ेगा पारा: कई जिलों में तेज गर्मी और लू का खतरा

बिहार में 12 अप्रैल को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, जिसके साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दिन के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा और कई इलाकों में मौसम का तेवर कड़ा रहने के आसार हैं.

राजधानी पटना समेत जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, बक्सर, सारण, भोजपुर, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, अररिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में दिन का तापमान ऊंचा रहने की संभावना जताई गई है.  मौसम विभाग ने लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज गर्मी और लू के चलते डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 12 अप्रैल को मौसम खराब रहने का अलर्ट है। नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मनाली में भी तापमान गिरने के साथ बारिश के आसार हैं.

ALSO READ: आधी आबादी का शक्ति वंदन, चैंबर की महिला उद्यमियों ने किया सशक्तिकरण का शंखनाद

वहीं जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *