Regional Sports Officer बने रिंकू सिंह, योगी आदित्यनाथ को कहा धन्यवाद, बोले-जल्द लूंगा आशीर्वाद

News Desk: भारतीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके ‘सिक्सर किंग’ रिंकू सिंह अब नई भूमिका में नजर आएंगे....

News Desk: भारतीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके ‘सिक्सर किंग’ रिंकू सिंह अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उत्तर प्रदेश के इस स्टार खिलाड़ी को राज्य सरकार ने ‘रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर’ की जिम्मेदारी सौंपी है. इस अहम पद पर नियुक्ति के बाद रिंकू सिंह ने योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के प्रति आभार जताते हुए इसे अपने लिए गर्व का पल बताया.

KKR कैंप में व्यस्त Rinku Singh, जॉइनिंग लेटर नहीं ले पाए, Yogi Adityanath सरकार को कहा धन्यवाद

Kolkata Knight Riders के कैंप में व्यस्त होने की वजह से रिंकू सिंह अपना जॉइनिंग लेटर लेने समारोह में शामिल नहीं हो सके. लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें यह लेटर सौंपा जाना था, लेकिन IPL 2026 की तैयारियों ने उन्हें रोक दिया.

इस बीच रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो संदेश साझा कर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मिली 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद दिया और इस मौके को अपने करियर का खास पल बताया.

आगे उन्होंने ने कहा,

“मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) के पद की जिम्मेदारी दी. 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि और यह दायित्व मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. Kolkata Knight Riders के साथ काम की जिम्मेदारियों के कारण मैं समारोह में शामिल नहीं हो सका, लेकिन जल्द ही लखनऊ जाकर योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करूंगा, उनका आशीर्वाद लूंगा और अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करूंगा.”

रिंकू सिंह

स्पोर्ट्स डायरेक्टर R. P. Singh ने न्यूज एजेंसी Press Trust of India (PTI) को बताया कि रिंकू सिंह पहले से तय काम के कारण अपनी IPL टीम KKR के साथ व्यस्त थे, इसलिए वे समारोह में नहीं पहुंच सके. हालांकि, उन्होंने इस नियुक्ति के लिए सरकार का धन्यवाद किया है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही रिंकू का समय ठीक रहेगा, वे लखनऊ के खेल निदेशालय में जाकर अपना काम संभाल लेंगे. साथ ही यह भी बताया गया कि रिंकू को उनकी सुविधा के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाएंगी, ताकि वे क्रिकेट और अपने नए काम—दोनों को आसानी से संभाल सकें.

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह पर टूटा था दुखों का पहाड़, पिता का हुआ था निधन

भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे रिंकू सिंह के लिए यह टूर्नामेंट बेहद भावुक रहा इसी दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया, जो लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर रिंकू बीच टूर्नामेंट घर लौटे थे. 27 फरवरी को उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद रिंकू अलीगढ़ जाकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

इतने बड़े व्यक्तिगत नुकसान के बावजूद रिंकू ने हिम्मत दिखाई और जल्द ही दोबारा टीम के साथ जुड़कर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया.उनका यह जज्बा हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया.

रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, जानें RSO पद पर क्या होंगे काम और सैलरी

रिंकू सिंह को ‘रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO)’ के पद की जिम्मेदारी दी गई है, जो द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित पद होता है. इस भूमिका में उनका काम क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्टेडियम और खेल सुविधाओं की देखरेख करना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना होगा.

इसके अलावा, वे खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सुविधाएं दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे. इस पद पर सैलरी करीब 70,000 से 80,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकती है, जो अनुभव और पोस्टिंग के अनुसार बदल सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *