सिमडेगा: जिले के मूंजबेड़ा जंगल में छुपाकर रखे गए एक ट्रैक्टर पर बालू लदे होने की सूचना सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक को मिली. सूचना के आलोक में सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ जंगल में पहाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने खोजकर निकाला और जब्त करते हुए सदर थाना लाई. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि वे किसी भी सूरत में अपने क्षेत्र में अवैध तरीके से किसी प्रकार खनन और अन्य गतिविधि नहीं होने देंगे.
