अनंत अंबानी संग सलमान खान की तस्वीर वायरल, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

Entertainment Desk: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास...

Entertainment Desk: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर उन्हें बॉलीवुड के कई सितारों ने जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. हालांकि, इन सभी सितारों के बीच सलमान खान का अंदाज सबसे अलग नजर आया. ‘भाईजान’ ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है. लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा चर्चा उनके मजेदार कैप्शन की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खूब खींचा है.

अनंत अंबानी संग सलमान खान की क्यूट फोटो वायरल, मजेदार कैप्शन ने खींचा ध्यान

सलमान खान ने बिजनेसमैन अनंत अंबानी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान अनंत अंबानी की पीठ पर सवार नजर आ रहे हैं. दोनों की यह क्यूट बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं, इस पोस्ट के साथ सलमान खान का मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा कि अगर किसी की याददाश्त कमजोर है तो इसे नोट कर लें, क्योंकि यह शख्स देश को भी उठा सकता है. उन्होंने अनंत अंबानी को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके लिए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. सलमान ने आगे अनंत को “प्योर सोल” और दिल-दिमाग से मजबूत इंसान बताया.

ALSO READ: क्या आप खुद ही गिरा रहे हैं अपनी वैल्यू? इज्जत बढ़ाने के लिए तुरंत छोड़ें ये 5 आदतें

सलमान-अनंत की बॉन्डिंग पर फैंस का प्यार बरसा

फैंस सलमान खान और अनंत अंबानी की इस क्यूट बॉन्डिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दोनों की दोस्ती को किसी की नजर न लगे, वहीं दूसरे यूजर ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुस्कुराते हुए छोटे बच्चे जैसे लगते हैं और हमेशा ऐसे ही खुश रहना चाहिए.

वही दूसरी ओर एक अन्य फैन ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके आभारी हैं, क्योंकि उनकी वजह से सलमान खान के चेहरे पर इतनी खूबसूरत मुस्कान देखने को मिली.

जामनगर में हुई अनंत अंबानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

9 अप्रैल को अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में अपने प्री बर्थडे के अवसर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया. इस शानदार सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए.

इस मौके पर शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर समारोह की रौनक बढ़ा दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *