धुरंधर 2 के बाद संजय दत्त का नया अवतार, फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पोस्टर आउट

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ में उनके...

Sanjay Dutt Movie
संजय दत्त की अगली मूवी आखिरी सवाल का पोस्टर

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ में उनके दमदार किरदार को सराहना मिल रही है. वहीं अब उनकी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पहला लुक भी सामने आ गया है. पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा

संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया. इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए, 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में.” इस ऐलान के साथ यह साफ हो गया है कि फिल्म 15 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

पोस्टर में दिखा दमदार कॉन्सेप्ट

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पोस्टर काफी इंटेंस और विचारोत्तेजक नजर आ रहा है. पोस्टर के केंद्र में एक बड़ा प्रश्नचिह्न दिखाया गया है, जिसके भीतर आग की लपटें, अखबारों की कटिंग और प्रदर्शन करते लोगों की झलक नजर आती है. यह विजुअल फिल्म के गंभीर और सामाजिक विषय की ओर इशारा करता है.

स्टार कास्ट भी है मजबूत

इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पोस्टर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए इसे हिट बताया, तो कुछ ने संजय दत्त की लगातार आ रही फिल्मों पर भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं.

क्या हो सकता है फिल्म का प्लॉट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आखिरी सवाल’ की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के जरिए कुछ अनकही घटनाओं और ऐतिहासिक पहलुओं को दिखाया जाएगा. कहानी का केंद्र संघ की स्थापना (1925) और उसके विचारों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा.

‘धुरंधर 2’ में दिखा संजय दत्त का दम

वहीं ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के किरदार में नजर आए, जिसमें उनके नेगेटिव रोल को खूब सराहा गया. दर्शकों का मानना है कि उन्होंने इस किरदार को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है.

यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने रचाई सीक्रेट शादी? वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *